गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) हुई। पूर्वी लद्दाख के चुशूल और डीबीओ में यह मीटिंग हुई। इस दौरान दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने की बात कही।
दोनों देशों के बीच यह मीटिंग इसलिए खास है क्योंकि यह 69वें
गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई। इससे पहले पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी यह मीटिंग हुई थी।
वहीं बीते 9 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के टूटिंग इलाके में बीपीएम के बाद
चीन के साथ चल रहा विवाद सुलझ गया था। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने खुद इसकी जानकारी साझा की थी। इसी मीटिंग में विवाद का समाधान निकला और चीनी सैनिक अपनी मशीनें वापस ले गए।
बता दें कि चीनी सैनिक 200 मीटर तक अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा में घुस आए थे। वह अपने साथ सड़क निर्माण का सामान लेकर आए थे, जिसमें दो खुदाई मशीन व अन्य सामान शामिल थे।