फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-चीन के बीच हुई बात, दोनों देश बोले- सीमा पर रखेंगे शांति

Fri, 26 Jan 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) हुई। पूर्वी लद्दाख के चुशूल और डीबीओ में यह मीटिंग हुई। इस दौरान दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच यह मीटिंग इसलिए खास है क्योंकि यह 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई। इससे पहले पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी यह मीटिंग हुई थी।
 



 वहीं बीते 9 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के टूटिंग इलाके में बीपीएम के बाद चीन के साथ चल रहा विवाद सुलझ गया था। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने खुद इसकी जानकारी साझा की थी। इसी मीटिंग में विवाद का समाधान निकला और चीनी सैनिक अपनी मशीनें वापस ले गए। 
विज्ञापन


बता दें कि चीनी सैनिक 200 मीटर तक अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा में घुस आए थे। वह अपने साथ सड़क निर्माण का सामान लेकर आए थे, जिसमें दो खुदाई मशीन व अन्य सामान शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें