फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए अब पहले से बुकिंग अनिवार्य, भक्तों की भीड़ की वजह से लिया निर्णय

Mon, 21 Dec 2020 10:07 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
विज्ञापन
साईं बाबा
विज्ञापन

दुनियाभर से श्रद्धालु शिरडी में स्थित साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं की संख्या इतनी हो जाती है कि मंदिर प्रशासन को इसे संभालने में कठिनाई होने लगती है। वहीं, मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने अब दर्शन के लिए पहले से बुकिंग जरूरी कर दिया है। 

विज्ञापन


इस बाबत ट्रस्ट ने कहा, शुरुआत में हर रोज करीब छह हजार भक्त साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे थे, लेकिन अब संख्या बढ़ गई है। गुरुवार तथा छुट्टियों के दिन यहां 15 हजार के करीब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल में हर रोज केवल 12 हजार भक्तों को ही दर्शन कराया जा सकता है।  



मंदिर ट्रस्ट ने कहा, दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच एक दूसरे से दूरी बनाए रखने पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसलिए श्रद्धालुओं को अब पूर्व बुकिंग करने के बाद ही दर्शन के लिए यहां आना चाहिए। भक्तों के लिए दर्शन पास ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। कोरोना की वजह से 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को दर्शन के लिए नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें