फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल कर ई-टिकट बुक करें, वरना अकांउट हो जाएगा खाली

Sun, 19 Feb 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन और ई-टिकट की दुनिया में ट्रेन का टिकट बुक करना बेहद आसान हो गया है। अब बड़ी ही असानी से कुछ ही सेकेंड्स में अपना टिकट बुक कर सकते हैं। यकीन कीजिए कि इस वक्त कई ऐसे एक्सटेंशन मौजूद हैं जिनकी मदद से आप महज 19 सेकेंड में अपना रेल टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस तरह के एक्सटेंशन (ब्राउजर प्लग इन) जहां एक ओर आपको सेकेंड्स में टिकट बुकिंग की सहूलियत मिलती है वहीं इससे आपकी बैंक डिटेल की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। इसलिए इन एक्सटेंशन से टिकट बुक कीजिए, लेकिन थोड़ा संभलकर।

इसी तरह के एक ब्राउजर प्लग इन का नाम है myrailinfo..। ये ब्राउजर प्लग इन क्रोम और मोजिला दोनों ही ब्राउजर पर काम करता है। इस एक्सटेंशन की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपके टिकट और पेमेंट डिटेल सेव हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल लीक होने का खतरा

demo pic - फोटो : अमर उजाला
यानि की जब आप तत्काल टिकट बुक करते हैं तो आपको टिकट बुकिंग और पेमेंट से संबंधी डिटेल भरने की जरुरत नहीं होती है। ऐसे में आप कुछ ही सेकेंड्स में अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

तत्काल टिकट बुक करते वक्त अक्सर सर्वर डाउन हो जाता है। सर्वर डाउन होने की स्थिति में आपका आईआरसीटी अकांउट लॉगआउट हो जाता था और बार-बार आपको सारी डिटेल भरनी पड़ती थी।

लेकिन इस एक्सटेंशन की मदद से आपको बार-बार डिटेल भरने की जरुरत नहीं होती। इस एक्सटेंशन की मदद से लॉगआउट होने की स्थिति में आपको फिर से सारी डिटेल भरनी नहीं होगी। बल्कि आपकी सेव डिटेल आपके काम आ जाएगी। इस एक्सटेंशन के एड्रेस बार पर NOT SECURE लिखा होता है। यानि की इस एक्सटेंशन से आपको क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल लीक होने का खतरा भी रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें