फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम बापू पर लिखी किताब को अदालत से मिली हरी झंडी, बाजार में आएगी जल्द

Sun, 16 Dec 2018 03:44 PM IST
सोनू शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
asaram
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू पर लिखी गई किताब पर चंडीगढ़ की एक अदालत के रोक से इनकार करने के बाद इसके बाजार में आने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन


लेखक यूषीनोर मजूमदार की किताब, 'गॉड ऑफ सिन: द कल्ट, द क्लाउट एडं डाउनफाल ऑफ आसाराम बापू' का विरोध हुआ और इसके प्रकाशन को अदालत में चुनौती दी गई। हालांकि, अदालत ने इसकी खुदरा और ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दे दी है। 

किताब के प्रकाशक पैंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने अदालत की आदेश की प्रशंसा करते हुये कहा है कि वह अब इसे पाठकों के हाथों में पहुंचाने को लेकर उत्सुक है। 
विज्ञापन


मजूमदार ने कहा, 'यह किताब अदालतों के फैसलों और कई जांच एजेंसियों की रिपोर्टों पर आधारित है। इसमें मैंने तथ्यों को जोड़ने की कोशिश की है।' 

आसाराम और उसके बेटा नारायण साई पर यौन हमलों, जमीन पर कब्जे, काले धन को सफेद बनाने, धमकाने, काला जादू जैसे अंधविश्वास फैलाने और उनके खिलाफ गवाह बने व्यक्ति की हत्या करवाने का आरोप है। 

पांच साल पहले एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का दोषी पाये जाने के बाद जोधपुर की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसने राजस्थान के राज्यपाल से अपनी उम्रकैद की सजा में राहत देने की अपील की है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें