फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी हैदराबाद में अंडे के छिलकों से हड्डी का विकल्प तैयार  

Thu, 15 Aug 2019 04:15 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

  • ट्राईकैल्शियम फॉस्फेट तैयार किया जिससे कृत्रिम हड्डी तैयार की जा सकती है
  • शोधार्थियों के मुताबिक अंडे की बाहरी सतह में 95.1 फीसदी कैल्शियम होता है
  • इससे भविष्य में प्रत्यारोपण के लिए बेहतर और सस्ती हड्डियां बनाने में मदद मिलेगी
विज्ञापन
egg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी हैदराबाद और डॉ बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर के शोधार्थियों ने अंडे के छिलकों से हड्डी का विकल्प तैयार किया है। शोधार्थियों ने बुधवार को दावा किया कि अंडे के छिलकों की मदद से उन्होंने ट्राईकैल्शियम फॉस्फेट तैयार किया जिससे कृत्रिम हड्डी तैयार की जा सकती है। 
विज्ञापन


शोधार्थियों के मुताबिक अंडे की बाहरी सतह में 95.1 फीसदी कैल्शियम होता है। इसमें बहुत थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और पानी पाया जाता है। इस लिए इसकी मदद से बनाई गई हड्डी मौजूदा विकल्पों की तुलना में अधिक सटीक और कारगर होगी। इससे भविष्य में प्रत्यारोपण के लिए बेहतर और सस्ती हड्डियां बनाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें