फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अटूट रहे प्यार का बंधन': बच्चियों ने बांधी राखी तो पीएम ने दिखाया प्यार, राहुल ने शेयर की प्रियंका की फोटो

Fri, 28 Aug 2026 09:30 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी के जीवन में खुशी और सफलता के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही आईए जानते हैं कि और नेताओं ने इस मौके पर क्या संदेश दिया है? 
विज्ञापन
1 of 17
देशभर में मना स्नेह और रक्षा का बंधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रिश्तों में मिठास और भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कई नेताओं ने बहनों से राखी बंधवाई और इस पर्व के जरिए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को याद किया। 
 

विज्ञापन

2 of 17
पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया। इस दौरान वे छात्रों से हाथों से दिल बनाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘रक्षाबंधन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता लाए। प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे का बंधन हमेशा अटूट बना रहे - यही मेरी हार्दिक कामना है।’

 
विज्ञापन

3 of 17
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई

 पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने स्थानीय लोगों के साथ रक्षा बंधन मनाया।

4 of 17
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री स्वप्न दासगुप्ता - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री स्वप्न दासगुप्ता रक्षा बंधन उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा संदेश है कि बंगाल अब अच्छा है। हमारी पार्टी एक बड़े परिवार की तरह है।'
विज्ञापन

5 of 17
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : ANI

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया, जहां महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी।

विज्ञापन

6 of 17
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI
 तेलंगाना के मंत्री कोंडा सुरेखा और अनसूया सीताका ने जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को राखी बांधी।
विज्ञापन

7 of 17
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल रक्षाबंधन उत्सव में शामिल हुईं और कहा, 'यह प्यार का त्योहार है, भाई-बहन के अटूट बंधन का जश्न है।'

8 of 17
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
रक्षाबंधन के मौके पर वात्सल्य ग्राम की बहनों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राखी बांधी।
 

9 of 17
सीएम योगी - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षाबंधन के मौके पर 'स्नेहबंधन' कार्यक्रम में शामिल हुए।
 

10 of 17
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी वाटिका में राज्य-स्तरीय वृक्ष संरक्षण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान रक्षाबंधन के मौके पर एक पेड़ पर राखी बांधी।

11 of 17
राहुल गांधी - फोटो : राहुल गांधी

रक्षाबंधन के अवसर पर लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा की। 

12 of 17
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक ललिता देवी ने राखी बांधा

13 of 17
कंगना रनौत - फोटो : कंगना रनौत
रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत ने राखी बांधा। 

इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रक्षा बंधन के अवसर पर शुभकामनाएं दिया। उन्होंने इसे भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसा और स्नेह से भरा बताया। 



 


 

15 of 17
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : Amit Shah/X

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की उन बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया, जो टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। अमित शाह ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत होती है, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ऐसे सभी बच्चों को जीवनभर मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध करा रही है।

16 of 17
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : ANI

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा स्थित अपने संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई और त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

17 of 17
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में रक्षाबंधन मनाया। महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। गडकरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी के रिश्ते को खास बताया। इस दौरान कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें