फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Dispute: नड्डा से मिलेंगे सीएम बोम्मई, महाराष्ट्र सीमा विवाद व मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बात

Mon, 28 Nov 2022 12:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बोम्मई मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। जेपी नड्डा से बोम्मई की मुलाकात अहम है, क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार की भी संभावना है। हालांकि, मंत्री पद के इच्छुक कई भाजपा नेताओं का कहना है कि विस्तार व पुनर्गठन में भारी विलंब हो चुका है, क्योंकि कर्नाटक विस चुनाव करीब आ चुके हैं। 

विज्ञापन
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर नए सिरे से छिड़ी जुबानी जंग के बीच सीएम बसवराज बोम्मई संभवत: कल दिल्ली जाएंगे। बोम्मई इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील से भी राय लेंगे। 

विज्ञापन

बेंगलुरु से मिली जानकारी के अनुसार सीएम बोम्मई मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। जेपी नड्डा से बोम्मई की मुलाकात अहम है, क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार की भी संभावना है। 
सोमवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से चर्चा में बोम्मई ने कहा, 'मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली जा रहा हूं, अभी समय नहीं मिला है, लेकिन मिलने की उम्मीद है।' कर्नाटक के सीएम ने यह भी कहा कि वे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार का भारी दबाव
कर्नाटक के सीएम बोम्मई पर अपने मंत्रिमंडल के विस्तार का भारी दबाव है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कुछ नए चेहरों को जगह देने की लंबे समय से मांग की जा रही है। मंत्रिमंडल में छह पद रिक्त हैं, उन्हें भरने के साथ कुछ मंत्रियों की छंटनी कर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। 

गुजरात की तर्ज पर होगा आमूल-चूल बदलाव
इस बात की भी चर्चा है कि गुजरात की तर्ज पर भाजपा कर्नाटक मंत्रिमंडल में भी आमूल-चूल बदलाव कर सकती है। हालांकि, मंत्री पद के इच्छुक कई भाजपा नेताओं का कहना है कि विस्तार व पुनर्गठन में भारी विलंब हो चुका है, क्योंकि कर्नाटक विस चुनाव करीब आ चुके हैं। 

महाराष्ट्र से कानूनी लड़ाई की तैयारी
उधर, कर्नाटक ने सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के साथ कानूनी लड़ाई शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसीलिए सीएम बोम्मई रोहतगी से मिलकर मामले में विचार विर्मश करेंगे। 

चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई जाएंगे बेलगावी
इस बीच, कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा विवाद हल करने के लिए नियुक्त महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई बेलगावी (बेलगाम) जाएंगे। महाराष्ट्र के दोनों मंत्री 3 दिसंबर को पड़ोसी राज्य हल करने को लेकर वहां जा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें