फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Expansion: बोम्मई इसी हफ्ते भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे, कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बात

Tue, 18 Oct 2022 02:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए दिल्ली जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर बोम्मई ने कहा कि मैंने वरिष्ठ नेताओं से वक्त मांगा है। भाजपा द्वारा राज्य में निकाली जा रही जनसंकल्प यात्रा के बीच वे इसी सप्ताह दिल्ली जा सकते हैं। 

विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार या पुनर्गठन की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि वे इसी हफ्ते शीर्ष भाजपा नेताओं से मुलाकात कर इस बारे में बात करेंगे। 

विज्ञापन

बोम्मई ने बेंगलुरु में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात का वक्त तय होने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वे दिल्ली जाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए दिल्ली जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर बोम्मई ने कहा कि मैंने वरिष्ठ नेताओं से वक्त मांगा है। भाजपा द्वारा राज्य में निकाली जा रही जनसंकल्प यात्रा के बीच वे इसी सप्ताह दिल्ली जा सकते हैं। 

बोम्मई पर विस्तार का भारी दबाव
सीएम बोम्मई पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भारी दबाव है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व वे कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं। भाजपा के कर्नाटक के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने हाल ही में कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है और वह इस बारे में फैसला करेंगे। 
विज्ञापन


विस्तार व पुनर्गठन में बहुत देर हो गई
कर्नाटक में भी छह खाली सीटों को भरने व कुछ मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को शामिल करने या गुजरात की तरह मंत्रिमंडल के संपूर्ण पुनर्गठन की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि, मंत्री बनने के इच्छुक कुछ नेताओं का कहना है कि चुनाव करीब आ रहे हैं और इसमें बहुत देर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें