केरल में राजीनिक पार्टियों के नेताओं और उनकी जगहों को निशाना बनाए जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब केरल के कोझिकोड में सीपीएम कमेटी के ऑफिस पर कल रात बम फेंका गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस हमले में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। सीपीएम ने विरोध जाहिर करते हुए हड़ताल का ऐलान किया है।
#FLASH Steel bombs thrown at CPM committee office in Kerala's Kozhikode late last night,no injuries/damages reported. Party calls for hartal
— ANI (@ANI_news) June 9, 2017
बता दें कि इससे पहले बीजेपी के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था, लेकिन ऑफिस में रखी कुर्सियों में आग लग गई थी।