फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यलगार केस : नवलखा मामले में हाईकोर्ट ने एनआईए से मांगी रिपोर्ट

Sat, 05 Sep 2020 06:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

यलगार परिषद मामले में गौतम नवलखा से माओवादियों के कथित संबंध को लेकर उनकी जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से रिपोर्ट मांगी है। जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एमएस कार्निक की पीठ ने एनआईए को 15 सितंबर तक जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


विशेष अदालत के 12 जुलाई के उसे फैसले को चुनौती देने वाली नवलखा की याचिका पर पीठ सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। नवलखा ने 90 दिन से ज्यादा हिरासत में रखे जाने के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाने के आधार पर जमानत मांगी थी।


एनआईए ने हालांकि कहा कि उनकी याचिका सुनवाई योग्य नहीं थी। एनआईए ने नवलखा और सह अभियुक्त डॉ. आनंद तेलतुंबड़े के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए भी और समय मांगा था, जिसे विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें