फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: 12 घंटे तक बैठी बॉम्बे हाईकोर्ट, 80 मामले सुने

Fri, 21 May 2021 07:56 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, मुबंई
विज्ञापन
Bombay Highcourt
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट की एक अवकाशकालीन पीठ ने बुधवार को 12 घंटे से ज्यादा लगातार बैठकर सुनवाई की। जस्टिस शाहरुख जिमी काठवाला और जस्टिस एसपी तावडे ने 80 मामले सुने। इन 12 घंटों में जज भोजन के लिए भी नहीं उठे और अपनी कुर्सी पर बैठकर ही अल्पाहार लिया। 
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ सत्र रात सवा 11 बजे तक चला। आखिरी मामला महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पर पुलिस अधिकारी परमवीर सिंह की शिकायत के बाद हुई सीबीआई जांच के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की याचिका का था। 

इसमें अधिवक्ता रफीक दादा और इडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने अपने पक्ष रखे। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को रखी गई है। जस्टिस काठावाला को लगातार कई-कई घंटों तक सुनवाई करने के लिए जाना जाता है। वे पहले भी कई बार देर रात तक मामलों की सुनवाई कर चुके हैं। मई 2018 में उनकी एकल पीठ ने रात करीब 3.30 बजे तकत मामलों की सुनवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें