बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि कवि-कार्यकर्ता वरवरा राव 14 दिसंबर तक मुंबई के एक निजी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे, हालांकि उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ था।
जस्टिस एस एस शिंदे और एम एस कार्णिक की पीठ ने नानावती अस्पताल की एक मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए यह फैसला सुनाया है।
यहां राव को 18 नवंबर को भर्ती कराया गया था। अदालत ने कहा, राव की हालत में कुछ मामूली सुधार हुआ है। इसलिए वह 14 दिसंबर तक उसी अस्पताल में भर्ती रहेंगे।