फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court: 'होटल के कमरे में जाने का मतलब शारीरिक संबंध बनाने की सहमति नहीं', बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Mon, 11 Nov 2024 02:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

निचली अदालत ने अपने आदेश में यह कहकर आरोपी के खिलाफ मामला बंद करने का आदेश दिया कि पीड़िता अपनी मर्जी से आरोपी के साथ होटल के रूम में गई थी। निचली अदालत ने माना कि चूंकि महिला अपनी मर्जी से आरोपी के साथ होटल के कमरे में गई तो इसका मतलब ये है कि...
विज्ञापन
बॉम्बे उच्च न्यायालय की गोवा पीठ का अहम फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने अपने एक फैसले में कहा कि अगर कोई महिला अपनी मर्जी से किसी पुरुष के साथ होटल के कमरे में जाती है तो इसका मतलब ये नहीं है कि महिला ने उस पुरुष को शारीरिक संबंध बनाने की सहमति दे दी है। 
विज्ञापन


बॉम्बे उच्च न्यायालय की गोवा पीठ का अहम फैसला
जस्टिस भारत पी देशपांडे ने अपने फैसले में कहा कि 'इसमें कोई शक नहीं है कि ऐसे सबूत हैं जिनसे पता चलता है कि आरोपी और शिकायतकर्ता महिला ने मिलकर होटल के कमरे की बुकिंग की थी। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने की भी सहमति दे दी थी। अगर ये मान भी लें कि पीड़िता, आरोपी के साथ होटल के कमरे में गई, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये मान लिया जाए कि महिला ने शारीरिक संबंध बनाने की सहमति दे दी है।' इस फैसले के साथ ही अदालत ने निचली अदालत के उस फैसले को भी पलट दिया, जिसमें निचली अदालत ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को बंद करने का आदेश दिया था। 

क्या है पूरा मामला
यह मामला मार्च 2020 का है। आरोपी गुलशहर अहमद ने कथित तौर पर पीड़ित महिला को विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया था। आरोपी ने कथित तौर पर महिला को रोजगार के सिलसिले में एक एजेंसी के साथ बैठक कराने के लिए होटल बुलाया। आरोपी और पीड़िता दोनों ने साथ मिलकर होटल का कमरा बुक किया। आरोप है कि जैसे ही दोनों होटल के कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, आरोपी जैसे ही वॉशरूम गया तो पीड़िता वहां से बचकर भाग आई और आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। निचली अदालत ने अपने आदेश में यह कहकर आरोपी के खिलाफ मामला बंद करने का आदेश दिया कि पीड़िता अपनी मर्जी से आरोपी के साथ होटल के रूम में गई थी। निचली अदालत ने माना कि चूंकि महिला अपनी मर्जी से आरोपी के साथ होटल के कमरे में गई तो इसका मतलब ये है कि उसने शारीरिक संबंध बनाने की सहमति दी थी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें