फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Schools Bomb Threat: अहमदाबाद-वडोदरा के 34 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Feb 2026 08:49 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद और वडोदरा के 34 स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे हड़कंप मच गया। स्कूल खाली कराए गए और बीडीडीएस टीमों ने जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस के अनुसार खालिस्तान समर्थक बताकर भेजे गए ये ईमेल फर्जी साबित हुए।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा शहर के कुल 34 स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इनमें अहमदाबाद के 17 और वडोदरा के 17 स्कूल शामिल थे। धमकी मिलने के बाद तुरंत स्कूल खाली कराए गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। बाद में यह धमकी फर्जी (होएक्स) निकली।

मामले में अहमदाबाद के डीसीपी (एसओजी) राहुल त्रिपाठी ने कहा कि बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और पुलिस टीमों ने सभी स्कूलों की अच्छी तरह जांच की, लेकिन कुछ भी खतरनाक नहीं मिला। वडोदरा के डीसीपी (क्राइम) हिमांशु वर्मा ने बताया कि ईमेल में खालिस्तान के समर्थन का जिक्र था और तय समय पर धमाके की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- लड़का और लड़की सावधानी बरतें

मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी पुलिस
वर्मा ने आगे बताया कि यह एक सामान्य ईमेल था, जो शहर के कई स्कूलों को भेजा गया था। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। बता दें कि जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें अहमदाबाद के डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, एशिया स्कूल, अंकुर इंटरनेशनल स्कूल और संत कबीर स्कूल शामिल हैं। वहीं वडोदरा में डीआर अमीन स्कूल, उर्मी स्कूल, बड़ौदा हाई स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल को भी ऐसे ईमेल मिले।

ये भी पढ़ें:- 'आत्मनिर्भर या अमेरिका-निर्भर भारत?': व्यापार समझौते पर सुरजेवाला का तंज; बोले- भारतीय किसानों का हित खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन


23 जनवरी को भी मिले थे धमकी भरे ईमेल

गौरतलब है कि 23 जनवरी को भी अहमदाबाद के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें