फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- इमारत में लगाए गए IED और आरडीएक्स

Tue, 15 Jul 2025 09:42 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रविवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक ई-मेल भेजा गया। कॉमरेड पिनाराई विजयन नाम के एक आईडी से आए ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर तीन बजे विस्फोट करने के लिए इमारत में चार आरडीएक्स और आईईडी लगाए गए हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस ने परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीएसई को कॉमरेड पिनाराई विजयन के नाम की आईडी से ई-मेल भेजा गया। इसमें लिखा गया कि इमारत में चार आईईडी और आरडीएक्स लगाए गए हैं। करीब तीन बजे इमारत में विस्फोट होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
मुंबई पुलिस ने बताया कि रविवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक ई-मेल भेजा गया। कॉमरेड पिनाराई विजयन नाम के एक आईडी से आए ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर तीन बजे विस्फोट करने के लिए इमारत में चार आरडीएक्स और आईईडी लगाए गए हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस ने परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

बीएसई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 13 जुलाई की रात को बीएसई को एक अज्ञात आईडी से ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर बीएसई ने तुरंत अपने परिसर में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी और एक प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त मेल के बारे में सूचित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध तत्व नहीं मिला है। एक्सचेंज का संचालन अप्रभावित है और सामान्य रूप से जारी है। बीएसई ने मुंबई पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक धन्यवाद भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें