फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ताज होटल और मुंबई हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 May 2024 12:50 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि शहर के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम रखे गए हैं। पुलिस ने परिसर में तलाशी ली लेकिन उसे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस को सोमवार को धमकी भरा फोन कॉल आया। पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि शहर के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम रखे गए हैं। पुलिस ने परिसर में तलाशी ली लेकिन उसे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फोन कॉल उत्तर प्रदेश से आई थी और पुलिस अब फोन करने वाले की तलाश कर रही है। आगे की जांच चल रही है। 

यह मामला तब सामने आया है, जब कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दादर स्थित मैकडॉनल्ड्स को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि पुलिस ने कहा था कि उन्हें मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, उत्तर प्रदेश और बेंगलुरु के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, स्कूलों को धमकी भरे सभी ईमेल फर्जी निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें