फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी निकली फर्जी, विमान ने भरी उड़ान

Thu, 27 Jun 2019 04:16 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एयर इंडिया की मुंबई से सीधे नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाले विमान में आज बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान का रास्ता बदलना पड़ा और लंदन के स्टैन्सटेड एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया है कि विमान में बम होने की धमकी फर्जी थी। विमान नेवार्क के लिए उड़ान भर चुका है। 

विज्ञापन




बोईंग 777 विमान इंग्लैंड के एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) में उड़ रहा था जब पायलटों को जानकारी मिली कि विमान में बम होने की धमकी मिली है। पायलटों ने विमान का रास्ता बदलते हुए रात दो बजे लंदन के स्टैन्स्टेड एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। विमान ने मुंबई से अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से सुबह 4.50 बजे उड़ान भरी थी और इसे सुबह नौ बजे (अमेरिकी समयानुसार) नेवार्क पहुंचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें