फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी; परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही

Thu, 23 Jan 2025 02:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल को धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। इसके बाद तत्काल ही सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई और परिसर की जांच शुरू हुई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्थानीय कानून प्रवर्तन और विस्फोटक जांच कर्मी परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें आरबीआई के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा मेल आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। धमकी रूसी भाषा में दी गई थी। धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

दिल्ली के छह स्कूलों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
पिछले महीने दिल्ली के छह स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। हालांकि, कहीं भी कुछ भी नहीं मिला था। इससे पहले नौ दिसंबर को भी दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को धरकी भरे ईमेल मिले थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें