फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb threat: VHP-RSS के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी युवक से दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 27 Jul 2022 04:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bomb threat: विहिप (VHP) के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि आरोपी युवक ने जिस समय विहिप कार्यालय में घुसकर धमकी दी और आपत्तिजनक नारे लगाए, उस समय कार्यालय में उनके साथ-साथ क़ई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे...
विज्ञापन
Bomb threat: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरएसएस-विहिप कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिल्ली स्थित कार्यालयों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आरोप है कि बुधवार दोपहर एक युवक दिल्ली के झंडेवालान स्थित कार्यालय में घुस गया और इसे बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद वह नजदीक स्थित विहिप के कार्यालय पर पहुंचा और उसे उड़ाने की धमकी दी। इस दौरान वह धर्म विशेष के संदर्भ में आपत्तिजनक नारे भी लगा रहा था। आरोपी को पकड़कर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के हवाले कर दिया गया है। युवक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


प्राथमिक तौर पर पता चला है कि युवक मध्यप्रदेश का रहने वाला है और अपने गृहराज्य में हो रहे अवैध धर्मांतरण से नाराज था। वह दिल्ली सहित देश के क़ई राज्यों में वर्तमान में हो रही गतिविधियों से भी नाराज था। युवक की गतिविधियों को देखकर अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि वह अपने इस कृत्य को लोगों के सामने मजबूती से उभारना चाहता था। हालांकि, अभी युवक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही उसके उद्देश्य के विषय में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

विहिप (VHP) के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि आरोपी युवक ने जिस समय विहिप कार्यालय में घुसकर धमकी दी और आपत्तिजनक नारे लगाए, उस समय कार्यालय में उनके साथ-साथ क़ई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी बीच कार्यालय में घुसकर उसने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वह किसी को नुकसान पहुंचा पाता, इसके पहले उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में उदयपुर से लेकर अमरावती और अब बेंगलुरु की घटनाओं ने समाज में गहरी चिंता पैदा की है। वे सुरक्षा एजेंसियों से आरएसएस-विहिप कार्यालयों और सभी नेताओं को पूरी सुरक्षा देने की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें