मणिपुर के टंगनोपाल जिले में बम धमाके में सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि म्यांमार सीमा के नजदीक फैसेनजंग गांव में मंगलवार रात को विस्फोट हुआ। ब्लास्ट उस समय हुआ जब जवान गश्त पर थे।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बम आतंकियों द्वारा लगाया गया था।
मंगलवार रात को ही कामजांग और पश्चिम इंफाल जिले में अन्य दो विस्फोट हुए थे। हालांकि इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।