फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदीना में मौजूद आब्दे इलाही बोले, तेज धमाका हुआ और पूरी धरती हिल गई

Tue, 05 Jul 2016 06:09 AM IST
उमेश शर्मा/ अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

  • कांप उठा सभी लोगों का कलेजा फिर उठा धुएं का गुबार 
  • मगरिब की नमाज के वक्त हुए आत्मघाती हमले से फैली दहशत
  • उमरा करने मदीना गए हैं मुरादाबाद के तीन निर्यातक परिवार
विज्ञापन
फाइल फोटो: मदीना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में मस्जिद ए हरम के पास बने थाने के गेट पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मुरादाबाद के तीन निर्यातक परिवार भी मदीना में मौजूद थे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही एक होटल में ठहरे मुरादाबाद के निर्यातक परिवारों का कहना है कि, अचानक तेज धमाका हुआ और ऐसा लगा जैसे पूरी धरती हिल गई हो।
विज्ञापन


महानगर में हाथी वाला मंदिर के पास फैजगंज निवासी निर्यातक आब्दे इलाही पुत्र डा. वासिफ इलाही ने मदीना से फोन पर बताया कि बम धमका मगरिब की नमाज के वक्त हुआ। इसलिए ज्यादातर लोग या तो मसजिद में थे या फिर रोजाखोलने के लिए जा चुके थे।

आब्दे इलाही ने बताया कि उनके साथ मुरादाबाद के काजी इमरान और तनवीर इलाही भी परिवार समेत होटल मोबिन पिक में ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय समय के मुताबिक यह बम धमाका रात करीब सवा दस बजे हुआ। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या हुआ किसी को समझ नहीं आया

आतंकवादियों से जुड़े हो सकते हैं तार
आब्दे इलाही के मुताबिक तेज धमाके से लगा कि पूरी धरती हिल गई है। शुरू में लोगों को समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है..? लेकिन धमाके के थोड़ी देर बाद ही पूरा इलाके में धुएं का गुबार उठने लगा और आकाश में धुआं छा गया।

इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की दर्जनों गाड़ियां धमाके वाली जगह की ओर दौड़ना शुरू हो गईं। निर्यातक ने बताया कि थोड़ी देर बाद पता लगा कि थाने के गेट पर किसी आत्मघाती ने खुद को बम से उड़ा लिया है। धमाके के बाद दहशतजदा लोग होटलों में आ गए। देर रात तक सऊदी पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी। 

आब्दे इलाही का कहना है कि बम धमाके के वक्त ज्यादातर लोग रोजा खोलने आ गए थे लिहाजा ब्लास्ट में ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका नहीं है, पुलिस को ही मुख्य रूप से निशाना बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें