राजनीतिक रूप से अति संवेदनशील 64 करोड़ के बोफोर्स रिश्वत कांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब आज नहीं होगी। इस बहुप्रतीक्षित मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी, लेकिन दिन के मुकदमे की सूची से इस मामले को हटा दिया गया है।
गुरुवार दोपहर तक जारी मुकदमे की सूची में सीबीआई की याचिका शामिल थी, जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी के कोर्ट नंबर आठ में होनी थी। गुरुवार देर शाम सूची से बोफोर्स मामले को हटा दिया गया।
इसके साथ ही मामले में भाजपा नेता अजय अग्रवाल की याचिका भी शुक्रवार के लिए मुकदमे की सूची में नहीं थी। अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एक प्रशासनिक अधिकारी ने याचिका को सुनवाई की सूची से हटा दिया है।