फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफः आंध्रप्रदेश में जेसीबी से उठाकर शव को ले गए श्मशान, 2 कर्मचारी निलंबित

Sat, 27 Jun 2020 07:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकाकुलम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना महामारी का खौफ लोगों में इस तरह से बैठ गया है कि वे अपने परिजन के शव को देखने तक नहीं आ रहे। लावारिस शव के अंतिम संस्कार करने के लिए हर दिन कोई न कोई अमानवीय घटना देखने को मिल रही है। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पलासा इलाके में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है।

विज्ञापन


यहां एक 70 वर्षीय कोरोना पीड़ित शख्स की अपने घर में ही मौत हो गई थी और घर वाले शव को उठाने को तैयार नहीं हुए। फिर बुजुर्ग के शव को जिले के नगरपालिका और स्वास्थ्यकर्मी जमीन खुदाई करने वाली जेसीबी से अमानवीय तरीके से उठा कर ले गए।

लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। विपक्षी पार्टी के नेता भी इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ट्वीट करके इस घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस वीडियो को ट्वीट कर राज्य सरकार की इस रवैये पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


इस घटना की खबर तेजी से पूरे राज्य में फैल गई। श्रीकाकुलम जिले के कलेक्टर जे निवास ने आदेश जारी करके दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और बाकी के कर्मचारियों पर जांच का आदेश दिया है।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें