आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले २२ वर्षीय छात्र की एंटी डिप्रेशन गोलियों की ओवरडोज से मौत
मुंबई में सोमवार को अम्बोली पुलिस ने आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले 22 वर्षीय छात्र का शव जोगेश्वरी इलाके के एक होटल से बरामद किया है। मृतक का नाम जयदीप स्वैन बताया जा रहा है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।
जयदीप आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में एमटेक कर रहा था। साथ ही उसने इसी साल जुलाई में दाखिला लिया था। पुलिस का मानना है कि जयदीप की मौत एंटी-डिप्रेशन गोलियों की ओवरडोज से हुई है।
पुलिस ने बताया कि, जयदीप ने 31 अगस्त को जोगेश्वरी इलाके के होटल में चेक-इन किया था और होटल के स्टाफ से एक सितम्बर को आखिरी बार बात हुई थी। तीन सितम्बर को होटल स्टाफ का एक सदस्य जब होटल के सातवीं मंजिल पर सफाई का रहा था तो उसे जयदीप के कमरे से बदबू आयी। उसने होटल के मैनेजर को जानकारी दी और पुलिस को बुलाया गया'।
जयदीप के दरवाजा न खोलने पर पुलिस को जबरन दरवाजा खोलना पड़ा और उसके मृत शरीर को बिस्तर पर पाया। लाश के पास टेबल पर एंटी-डिप्रेशन गोलियां पायी गयीं हैं, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस केस की जांच-पड़ताल कर रही है । साथ ही ये भी जानने की कोशिश कर रही है की जयदीप होटल में क्यों आया था।