फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा की चिल्का झील में फंसे केंद्रीय मंत्री, 2 घंटे तक अटकी रही उनकी नाव

Mon, 08 Jan 2024 02:58 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

प्रशासन ने एक अन्य जहाज भेजा, जिसने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री को बचाया और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया। नाव पर फंसे रहने के दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कुछ अन्य स्थानीय पार्टी नेता भी थे।
विज्ञापन
परषोत्तम रूपाला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला को ले जा रही नाव रविवार शाम करीब दो घंटे तक ओडिशा की चिल्का झील में फंसी रही। पहले संदेह था कि नाव मछुआरों द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गई होगी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने बाद में स्पष्ट किया कि वे नीले लैगून में अपना रास्ता खो गए थे।

विज्ञापन


प्रशासन ने एक अन्य जहाज भेजा, जिसने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री को बचाया और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया। नाव पर फंसे रहने के दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कुछ अन्य स्थानीय पार्टी नेता भी थे। यह घटना तब हुई जब मंत्री ने खुर्दा जिले के बरकुल से अपनी यात्रा शुरू की और ब्लू लैगून के माध्यम से पुरी जिले के सातपाड़ा जा रहे थे। 

लगभग दो घंटे तक फंसी रही नाव
मंत्री के काफिले की ड्यूटी में तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, नलबाना पक्षी अभयारण्य के पास झील के बीच में मोटर चालित नाव लगभग दो घंटे तक फंसी रही। मंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि अंधेरा हो गया और नाव चलाने वाला आदमी रास्ते में नया था और हम रास्ता भटक गए। सतापाड़ा पहुंचने में हमें दो घंटे और लग गये।
विज्ञापन


प्रशासन ने तुरंत सातपाड़ा से एक और जहाज भेजा और मंत्री और उनके सहयोगी गंतव्य तक पहुंचने के लिए उसमें सवार हो गए। रूपाला को पुरी जिले के कृष्णाप्रसाद इलाके के पास एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

रात करीब साढ़े दस बजे पुरी पहुंचे रुपाला
हालांकि, इस घटना के कारण इसे अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि रूपाला रात करीब साढ़े दस बजे पुरी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सागर परिक्रमा कार्यक्रम के 11वें चरण के तहत मछुआरों के साथ बातचीत करने के लिए ओडिशा का दौरा कर रहे हैं।

इससे पहले दिन में, उन्होंने गंजम जिले के गोपालपुर बंदरगाह में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रूपाला बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ सोमवार को पारादीप मछली पकड़ने के बंदरगाह के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए एक परियोजना की नींव रखेंगे। 
विज्ञापन


     


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें