फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद: गंगा में डूबी नाव,12 लोग बचाए गए, 4 लापता 

Sun, 08 Oct 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हंडिया के टेला घाट से मेजा के मदरा घाट की ओर जा रही एक छोटी नाव (डोंगी) शनिवार की शाम बीच गंगा में डूब गई। हादसे में एक बैंक कैशियर समेत चार लोग लापता हो गए। बाकी 12 लोगों ने तैरकर जान बचा ली। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। देर रात तक गोताखोर उन्हें खोजते रहे।
विज्ञापन


मदरा घाट की ओर जाने वाली स्टीमर शनिवार शाम खराब हो गई थी जिसके बाद ठेकेदार विनय ने  टेला घाट पर एक छोटी नाव मंगा ली। नाव पर नाविक ने 16 लोगों को बिठा लिया और पांच बाइक व पांच साइकिल भी लाद ली। ओवरलोड होने से नाव डगमग कर रही थी। बीच नदी में पहुंचते ही नाव में पानी भरने लगा। जब नाव में ज्यादा पानी भरा तो उस पर सवार लोग कूदने लगे।

 इसी आपाधापी में नाव डूब गई। बाकी लोग तो निकल आए, लेकिन मेजा के चुरबना गांव निवासी विकास पटेल (35), ओनउर गांव के धीरज मिश्रा (30) और मेजा के भिंगारी गांव के संदीप मिश्रा (32) और हंडिया के भेलसी गांव के निखिल यादव (35) लापता हो गए। विकास पटेल बैंक आफ बड़ौदा की बरौत शाखा में कैशियर हैं। 
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही दोनों घाट पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए।  एडीएम, एसडीएम, सीओ और कई थानों के थानेदार गोताखोरों की टीम के साथ पहुंचे। चारों लापता लोगों की खोजबीन शुरू हुई। देर रात नाव मिल गई थी। हालांकि, किसी भी लापता के मिलने की कोई खबर नहीं थी। एसपी यमुनापार ने बताया कि गोताखोर के साथ स्थानीय लोग खोजबीन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें