फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रहीं शशिकला की तबीयत में आया सुधार

Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
शशिकला - फोटो : ANI
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रही अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता शशिकला की हालत फिलहाल स्थिर है। कोरोना वायरस से संक्रमित शशिकला का उपचार कर रहे अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन


विक्टोरिया अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के लक्षणों में कमी आई है और अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर के अनुसार उनकी पल्स रेट 82 / मिनट है और रक्तचाप 136/62 मिमी है। उनकी रिश्तेदार जी इलावरासी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उन्हें भी विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रही हैं।

बता दें कि तमिलनाडु में अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व सीएम जे जयललिता की सहयोगी शशिकला की शीघ्र स्वस्थ होने की मदुरै के एक मंदिर में प्रार्थना की। शशिकला बंगलूरू मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान में भर्ती हैं।
विज्ञापन


विक्टोरिया अस्पताल का प्रबंधन का काम देखने वाले बंगलूरू मेडिकल कॉलेज व अनुसंधान संस्थान के डीन ए निदेशक डॉक्टर सी आर जयंती ने एक बुलेटिन में बताया कि 66 वर्षीय शशिकला में अब संक्रमण के लक्षणों में कमी आई है और अब उनकी हालत स्थिर है। जयंती ने बताया कि आईसीयू में शशिकला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वहीं इलावरासी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। शशिकला तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी सहयोगी रही थीं। शशिकला को 66 करोड़ रुपये के बेनामी संपत्ति मामले में फरवरी, 2017 में चार साल की जेल की सजा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें