महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी (पूर्वी) इलाके में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 24 जुलाई को मुंबई के वर्ली इलाके में विफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। वर्ली की हनुमान गली के पास एक ऊंची इमारत से लिफ्ट गिर गई थी। पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में ठेकेदार और पर्यवेक्षक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।