फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Poll: बीएमसी चुनावों के लिए ठाकरे बंधुओं ने बदली रणनीति, रैलियों की जगह शाखा दौरों को दे रहे तरजीह

Mon, 05 Jan 2026 04:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने चुनावी रणनीति बदली है। बड़ी रैलियों के बजाय दोनों नेता पार्टी शाखाओं का दौरा कर रहे हैं। मुंबई में अब सिर्फ एक मेगा रैली शिवाजी पार्क में होगी। ठाणे, नासिक और अन्य शहरों में सीमित रैलियों की योजना है।
विज्ञापन
20 साल बाद साथ आए ठाकरे बंधु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे ने रैलियों के बजाय पार्टी शाखाओं का दौरा करने की रणनीति अपनाई है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सीधी पहुंच बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पहले दोनों नेताओं की मुंबई में तीन बड़ी रैलियां करने की योजना थी। इनमें पूर्वी उपनगर, पश्चिमी उपनगर और दादर के शिवाजी पार्क में एक मेगा रैली शामिल थी। लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है। ठाकरे बंधु संयुक्त रूप से पार्टी शाखाओं का दौरा कर रहे हैं, ताकि कार्यकर्ताओं को सीधे संदेश दिया जा सके और स्थानीय मुद्दों पर लोगों से संवाद हो सके।

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद
रविवार रात उद्धव ठाकरे उत्तर मुंबई के दहिसर इलाके के वार्ड नंबर-2 पहुंचे। यहां उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदवार धनश्री कोलगे के समर्थन में प्रचार किया। धनश्री कोलगे का मुकाबला पूर्व शिवसेना (यूबीटी) पार्षद और अब भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी घोषालकर से है। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ajmer Sharif Dargah: अजमेर शरीफ दरगाह पर पीएम मोदी को चादर चढ़ाने से नहीं रोक सकते, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

रैलियों को लेकर क्या बोले संजय राउत?
शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच रैलियों को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद तय किया गया कि मुंबई में सिर्फ एक ही बड़ी सभा शिवाजी पार्क में होगी। उन्होंने कहा कि जब पार्टी कार्यकर्ता खुद प्रचार में जुटे हैं, तब बड़ी रैलियों में ऊर्जा लगाने के बजाय लोगों तक सीधे पहुंचना ज्यादा जरूरी है।

ठाणे, नासिक और मराठवाड़ा पर नजर
संजय राउत के अनुसार, ठाणे में एक रैली होगी। इसके अलावा कल्याण और डोंबिवली में रैलियों को लेकर चर्चा चल रही है। नासिक में भी संयुक्त रैली प्रस्तावित है। वहीं, उद्धव ठाकरे छत्रपति संभाजीनगर में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले योजना थी कि मुंबई और आसपास के इलाकों में कई संयुक्त रैलियां होंगी, लेकिन अब फोकस सीमित सभाओं और शाखा दौरों पर है।
विज्ञापन


मराठी मानूस के नाम पर साथ
महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं, जिनमें बीएमसी भी शामिल है। लंबे समय बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मतभेद भुलाकर “मराठी मानूस” के मुद्दे पर गठबंधन किया है। इस गठबंधन को बीएमसी चुनाव में अहम माना जा रहा है, और इसी वजह से दोनों नेता बेहद सोच-समझकर कदम उठा रहे हैं।


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें