फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Polls: बांद्रा में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम पर जानलेवा हमला, पुलिस ने जताया सियासी दुश्मनी पर शक

Thu, 08 Jan 2026 09:21 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के दौरान कई सियासी उलटफेर हो रहे हैं। दल बदलने से लेकर नए सियासी गठबंधन बन रहे हैं। बता दें कि हाजी सलीम कुरैशी शिवसेना में शामिल होने से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से जुड़े थे। उन्होंने सितंबर 2024 में शिवसेना का दामन थामा था। 
विज्ञापन
शिवसेना उम्मीदवार पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बीएमसी चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात हमलावरों ने सलीम कुरैशी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जानकारी के अनुसार हाजी सलीम के चार घाव हुए हैं। 

विज्ञापन


बांद्रा पूर्व के संत ज्ञानेश्वर नगर में चुनाव प्रचार के दौरान हाजी सलीम पर हमला हुआ था। घायल होने के तुरंत बाद उनके समर्थक उन्हें अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि उन्हें घावों के चलते कई टांके लगाने पड़े हैं। पुलिस ने इस हमले के पीछे सियासी विरोधियों का हाथ होने का शक जताया है। 

समर्थकों की नारेबाजी में दब गईं हाजी सलीम की चीखें
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि कुरैशी एक गली में पहुंचे थे, इसी दौरान एक शख्स उनके पास आया और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हाजी सलीम के समर्थकों नारेबाजी कर रहे थे, इसके चलते उनकी चीखें खून निकलने तक सुनाई नहीं दीं।
विज्ञापन


पुलिस हमलावर की तलाश में खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
खेरवाड़ी पुलिस ने इस घटना के बाद हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। हमलावर की तलाश में कई पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे की वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सही तरह से सामने आएगी। उन्होंने बताया कि कुरैशी खतरे से बाहर हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हालात के नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश तेज कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें