फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Election 2026 Exit Poll: आठ एग्जिट पोल में BJP+ सबसे आगे, ठाकरे बंधुओं और कांग्रेस का कैसा रहेगा प्रदर्शन?

Thu, 15 Jan 2026 06:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

BMC Election Exit Poll 2026: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29  महानगरपालिकाओं के लिए मतदान गुरुवार शाम खत्म हो गया। अब सबकी नजरें कल आने वाले चुनाव परिणामों पर है। इसी बीच कई एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। आइए जानते है कि इन एग्जिट पोल में पार्टियों की क्या स्थिति है?
विज्ञापन
बीएमसी नगर निगम चुनाव का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों का चुनाव बीते कई महीनों की गहमागहमी के बाद गुरुवार को संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतती है। हालांकि अब बात अगर एग्जिट पोल की करें तो कई एजेंसी के द्वारा जारी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस चुनावी रण में पिछड़ती नजर आ रही हैं। आइए जानते है एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी के खाते में कितनी सीटें आने की संभावना है।

विज्ञापन


एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा+ को 131-151 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना यूबीटी+ को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस+ 12-16 मिल सकती हैं। इसके साथ ही अन्य के खाते में भी 6-12 सीटें जा सकती हैं। 

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Civic Polls: क्या उंगलियों से हटाई गई स्याही? वायरल वीडियो के बाद विवाद तेज; आयोग ने दिया ये जवाब
विज्ञापन


डीवी रिसर्च का एग्जिट पोल 
अब बात अगर डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल की करें तो इसके मुताबिक, भाजपा की अगुआई वाली गठबंधन को 107 से 122 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 18 से 25 सीटें मिल सकती है। एनसीपी अजित पवार को 2 से 4 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 8 से 15 सीटें मिलने की संभावना है।

जेवीसी के एग्जिट पोल में क्या-क्या?
जेवीसी के एग्जिट पोल में भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखी। जहां भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन को 138 सीटें, उद्धव ठाकरे के गठबंध को 59 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23  और अन्य को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

लोकशाही/ रुद्र में कैसा रहा प्रदर्शन?
अब बात अगर लोकशाही/रुद्र के एग्जिट पोल की करें तो। इस एजेंसी के तहत बीएमसी के चुनाव में भाजपा गठबंधन को 115-130 सीटें, शिवसेना गठबंधन को 67-82 सीटें और कांग्रेस गठबंधन 22-27 सीटें और अन्य के खातों में 10-15 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। 

जनमत एग्जिट पोल में भाजपा को 138 सीटें
जनमत एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के मुताबिक, महायुति को 138 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, ठाकरे भाइयों (यूबीटी) को केवल 62 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस-वनचित गठबंधन को लगभग 20 सीटें, जबकि अन्य दलों को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

ये भी पढ़ें:- I-PAC Raids: ईडी अफसरों पर नहीं होगी FIR, अगली सुनवाई तीन फरवरी को; सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को नोटिस जारी

जेडीएस के एग्जिट पोल में क्या-क्या?
जेडीएस (जेडीएस) एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 127 से 155 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं ठाकरे भाइयों को 44 से 64 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस-वंचित गठबंधन को 16 से 25 सीटें, जबकि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस को केवल 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

पोल मित्रा के एग्जिट पोल में भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन

इसके साथ ही पोल मित्रा एग्जिट पोल ने भी भाजपा गठबंधन को सबसे आगे दिखाया है। इस सर्वे के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 165 से 175 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे भाइयों के खाते में 45 से 55 सीटें आने का अनुमान है। कांग्रेस-वंचित गठबंधन को केवल 9 से 14 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों को 7 से 12 सीटें मिल सकती हैं।

साम टीवी में भी भाजपा आगे
इस चुनाव में लगभग-लगभग सभी एजेंसियों ने भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने की संभावना जताई है। बात अगर साम टीवी की करें तो साम टीवी का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। साम टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 119 सीटें, ठाकरें बंधुओं को 75 सीटें जबकि कांग्रेस को 25 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें