बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) कोरोना के इस दौर में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर खूब सख्ती बरत रही है। बीएमसी ने शुक्रवार को बताया कि शहर में पिछले नौ महीनों में सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 19 हजार से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है और इनसे 39 लाख 13 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बता दें कि इस समय बीएमसी सार्वजनिक स्थानों पर थूकते हुए पकड़े जाने वाले लोगों से 200 रुपये जुर्माना वसूल रही है।