फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी ने कंगना की याचिका पर दायर किया हलफनामा, अभिनेत्री ने मांगे थे 2 करोड़

Sat, 19 Sep 2020 11:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
विज्ञापन

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कंगना रणौत की याचिका पर हलफनामा दायर किया है। अभिनेत्री ने अपने दफ्तर को तोड़े जाने को चुनौती दी है और बीएमसी से दो करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। अपने हलफनामे में बीएमसी ने कहा, ‘वादी ने गलत इरादों के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया और सही तथ्यों को दबा दिया। वे किसी भी राहत के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।’

विज्ञापन

 


बता दें बीते नौ सितंबर को बीएमसी ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर में कथित ‘अवैध हिस्से’ को नष्ट कर दिया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाने का भी आदेश दिया लेकिन तब तक बीएमसी अभिनेत्री के बंगले के अधिकांश भाग को ध्वस्त कर कीमती सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा चुकी थी।

कंगना ने बीएमसी की तोड़फोड़ के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होनी। कंगना ने नोटिस जारी कर बीएमसी से दो करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई की मांग की है। बीएमसी की ओर से दफ्तर तोड़े जाने को लेकर कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें