फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Elections: मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, भाजपा के अकेले 44 शामिल; आयोग करेगा जांच

Sat, 03 Jan 2026 06:05 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

BMC Elections: बीएमसी चुनाव के लिए मतदान से पहले महायुति गठबंधन के घटक दलों के खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि, मतदान से पहले ही महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा भाजपा के उम्मीदवार, फिर शिवसेना और एनसीपी के उम्मीदवार जीते हैं।
विज्ञापन
बीएमसी में महायुति की बल्ले-बल्ले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा और महायुति गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीटें निर्विरोध जीत ली है। इसमें अकेले भाजपा के 44 उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 22 और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दो उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने उन नगर निकायों से रिपोर्ट मांगी है, जहां सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Maharashtra Civic Polls: 'मैं भी घोटाले का आरोपी...', अजित पवार दागी प्रत्याशी उतारने के फैसले का बचाव कर बोले

महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने शुक्रवार देर शाम को बताया कि भाजपा और महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता को दर्शाता है।
विज्ञापन


भाजपा के अकेले 44 उम्मीदवार जीते
केशव उपाध्याय ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा के 44 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक 15 उम्मीदवार ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) से है, जबकि यहां से शिवसेना के 6 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इसके बाद पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, पनवेल, भिवंडी, धुले, जलगांव और अहिल्यानगर हैं। बड़ी संख्या में सत्तापक्ष के उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने के मामले में विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें:- Civic Polls: मुंबई-ठाणे में निकाय चुनाव की तस्वीर साफ, जानें नाम वापसी के बाद मैदान में कितने हैं उम्मीदवार
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग करेगा जांच
वहीं, निर्वाचन आयोग ने फैसला किया है कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या निर्विरोध चुने जान के मकसद से नामांकन वापस लेने के लिए विपक्षी उम्मीदवारों पर कोई दबाव तो नहीं डाला गया या उन्हें कोई प्रलोभन तो नहीं दिया गया। 

महायुति का चुनावी तैयारी
गौरतलब है कि 29 दिसंबर को महायुति ने आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए सीटों का फॉर्मूला फाइनल किया। इसके अनुसार, भाजपा 137 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। 

 अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें