बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सत्ता संघर्ष की संभावना तेज होने लगी है। शिवसेना और भाजपा की तल्खी के बीच कांग्रेस किंगमेकर की भूमिका निभाना चाहती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के दम पर शिवसेना मेयर पद हासिल करने की ताक में भी है। ऐसे में बीजेपी के लोग कांग्रेस और शिवसेना के साथ आने पर ऐतराज कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, शिवसेना और बीजेपी को लेकर भी लोगों में चर्चा है कि जब दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है तो फिर से साथ आना जनता के साथ धोखा होगा। ऐसे में अगर कांग्रेस और शिवसेना साथ आते हैं तो फिर जनता की क्या राय है। इसको लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल किया।