फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी का बॉस बनने को बेताब कांग्रेस, बोली- हम लड़ेंगे मेयर का चुनाव

Sun, 26 Feb 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय निरुपम - फोटो : getty images
विज्ञापन
शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन के लगाए जा रहे कयासों विराम देते हुए मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस एनसीपी व अन्य छोटी पार्टियों की मदद से मेयर का चुनाव लड़ेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी शिवसेना को समर्थन देने के पक्ष में नहीं है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव गुरुदास कामत ने शिवसेना को समर्थन देने का कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन


गुरुदास कामत के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम का भी सुर बदल गया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और हमने अपने विचारों से पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत करा दिया है। उधर, एक और पार्षद के समर्थन के बाद शिवसेना की सीटों की संख्या 88 हो गई है। 

इससे पहले बीएमसी के मेयर चुनाव को लेकर शिवसेना ने भावी रणनीति तय करने के लिए शनिवार को पार्टी नेताओं और नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक की। शिवसेना भवन में पार्षदों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि बीएमसी में शिवसेना का ही महापौर होगा। 
विज्ञापन


हालांकि बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धीरज रखिए हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के बयान पर उद्धव ने कहा कि थोड़ा सब्र करो। चूंकि बीएमसी का मौजूदा कार्यकाल नौ मार्च को खत्म हो रहा है, तब तक शिवसेना अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। 

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद शनिवार को भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में विजय उत्सव मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ कहा कि बीएमसी में भाजपा को सत्ता मिले या न मिले। हम कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाएंगे। 

उन्होंने शिवसेना का नाम लिए बिना ही तंज कसा कि जिन्हें कांग्रेस के साथ जाना है, वह खुशी से जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा, हमें उसकी चिंता नहीं है, लेकिन एक बात तय है कि पारदर्शिता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें