फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखी जाएगी निगरानी: निजी संस्थानों व सोसायटियों में टीकाकरण को लेकर सख्त हुई बीएमसी

Sun, 27 Jun 2021 01:11 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • फर्जी टीकाकरण के मामलों के बाद दिशा निर्देशों का कड़ाई से होगा पालन
  • टीकाकरण केंद्रों को विशेष पंजीकृत नंबर दिए गए
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फर्जी टीकाकरण के मामले सामने आने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सख्त हो गई है। बीएमसी ने फर्जी टीकाकरण रोकने के लिए अपने ही दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमरे ने कहा कि निजी सोसायटियों में टीकाकरण को लेकर निजी वैक्सीनेशन सेंटर के लिए पहले से ही दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

फर्जी टीकाकरण के मामले सामने आने पर यह बात सामने आई कि इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है, इसलिए बीएमसी सख्ती करने जा रही है। इसके तहत अब सोसायटियों में टीकाकरण शिविर लगाने से पहले टीकाकरण करने वाले सेंटर को संबंधित वार्ड के मेडिकल अफसरों को अनिवार्य रूप से इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


गोमरे ने कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों को विशेष पंजीकृत नंबर दिए गए हैं। टीकाकरण की अग्रिम सूचना मिलने से स्वास्थ्य अधिकारी पंजीकृत नंबर की जांच कर सकेंगे जिससे धोखाधड़ी रोकी जा सकेगी।

गौरतलब है कि मुंबई में नौ स्थानों पर 2053 लोग फर्जी टीकाकरण गिरोह की धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं। पुलिस ने इस मामले मे एसआईटी गठित कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे में भी फर्जी टीकाकरण, पांच पर एफआईआर
मुंबई के अलावा ठाणे के रेन्यूबॉय डॉट कॉम कार्यालय में भी 26 मई को टीकाकरण शिविर लगाया गया था। जहां कार्यालय के स्टॉप और उनके परिवार के सदस्यों को टीके की खुराक दी गई थी।

खास बात यह है कि ठाणे में हुए फर्जी टीकाकरण के तार भी मुंबई के फर्जी टीकाकरण गिरोह से जुड़े पाए गए हैं। फर्जी टीकाकरण के मामले में ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने महेंद्र सिंह, श्रीकांत माने, संजय गुप्ता, सीमा अहूजा और करीम के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें