फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में भाजपा को लगा एक और झटका, अब 'फाइटर रवि' ने छोड़ी पार्टी

Sat, 15 Apr 2023 06:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कर्नाटक में भाजपा को एक और झटका लगा है। यहां भाजपा नेता बीएम मल्लिकार्जुन ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बीएम मल्लिकार्जुन को 'फाइटर रवि' के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण संगप्पा सावदी ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उन्होंने हाल ही में भाजपा से किनारा किया था। उनके अलावा, कर्नाटक के पूर्व एमएलसी और कांग्रेस नेता रघु आचार ने जनता दल (सेक्यूलर) का दामन थामा था। उन्होंने एचडी कुमारस्वामी की मौजूदगी में जेडीएस से हाथ मिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें