फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone Delivery: देश में ड्रोन से भी हो सकेगी रक्त की आपूर्ति, आईसीएमआर का परीक्षण सफल

Thu, 11 May 2023 05:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीएमआर ने बुधवार को दिल्ली में इसका सफल परीक्षण किया है। इसके लिए जीआईएमएस और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से रक्त के 10 नमूनों का ड्रोन के जरिये परिवहन किया गया। 
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के दौरान देश के दूरदराज इलाकों में ड्रोन से वैक्सीन और दवाइयां भेजने के सफल प्रयोग के बाद अब जल्द ही अस्पतालों में इससे रक्त आपूर्ति भी की जा सकेगी। इससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक रक्त पहुंचाने में काफी कम समय लगेगा।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को दिल्ली में इसका सफल परीक्षण किया है। इसके लिए गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जीआईएमएस) और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से रक्त के 10 नमूनों का ड्रोन के जरिये परिवहन किया गया। 

एंबुलेंस से भी भेजा सैंपल, अब मैच कराएंगे :
डॉ. बहल ने बताया कि हमने एंबुलेंस के जरिये एक सैंपल भेजा है। ड्रोन के जरिये भेजे गए सैंपल से इसका मिलान किया जाएगा। यदि दोनों नमूनों में कोई अंतर नहीं होगा तो इसका उपयोग पूरे भारत में किया जाएगा।
विज्ञापन


उचित तापमान बनाए रखने की चुनौती
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के अनुसार, ट्रायल में आई-ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इसे आईसीएमआर ने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर तैयार किया है। रक्त आपूर्ति में सबसे बड़ी बाधा परिवहन के समय उचित तापमान बनाए रखने की होती है। इसके लिए एक बॉक्स में रक्त की थैलियां रखी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें