फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर टाल दी गई पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘रथ यात्रा’

Sun, 18 Nov 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपनी प्रस्तावित ‘रथ यात्रा’ एक बार फिर टाल दी है। प्रदेश भाजपा महासचिव एस बसु ने बताया कि 3 दिसंबर को बीरभूम जिले से इस रथ यात्रा की शुरुआत होने थी, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झंडी दिखाकर रवाना करते।
विज्ञापन


पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। अब 7 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष शाह कूचबिहार जिले से इस रथ यात्रा को रवाना करेंगे। दो दिन बाद 9 दिसंबर को गंगासागर और 14 दिसंबर को बीरभूम जिले के तारापेठ मंदिर से इस रथ यात्रा को रवाना किया जाएगा।

रथ यात्रा राज्य के सभी 42 संसदीय क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह की प्रस्तावित रथ यात्रा को ‘रावण यात्रा’ बताते हुए इसका मजाक उड़ाया था। भाजपा की योजना रथ यात्रा पूरी होने पर राजधानी कोलकाता में एक बड़ी रैली का आयोजन करने की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें