फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCW: खुशबू सुंदर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य नामित, बोलीं- नारी शक्ति की रक्षा के लिए करूंगी कड़ी मेहनत

Mon, 27 Feb 2023 03:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खुशबू सुंदर ने कहा, मैं अपने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।
विज्ञापन
खुशबू सुंदर - फोटो : फेसबुक/खुशबू सुंदर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य सुंदर ने अपनी नियुक्ति की अधिसूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

विज्ञापन


तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी नियुक्ति महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके अथक प्रयास और लड़ाई को मान्यता देती है।

उन्होंने कहा, "मैं अपने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी, जो आपके नेतृत्व में तेजी से बढ़ रही हैं। बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"
विज्ञापन


अभिनेत्री से राजनेता बनीं सुंदर शुरू में द्रमुक में शामिल हो गईं थीं, लेकिन बाद में कांग्रेस में चली गईं और पार्टी के प्रवक्ता बन गईं। इसके बाद वह भाजपा में चली गईं और 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्हें द्रमुक के एन एझिलन ने हराया था। उन्हें दो अन्य लोगों के साथ एनसीडब्ल्यू सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें