फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से मिलीं BJP नेता पूनम महाजन, पार्टी बोली- राजनीति से न जोड़ें

Mon, 07 Aug 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु में भाजपा युवा मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महाजन ने रविवार को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की है। यह मुलाकात रजनीकांत के घर पर हुई। इस मीटिंग को कई लोग राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि भाजपा के सूत्र इस मात्र एक औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। 
विज्ञापन

  Tamil Nadu: BJP Yuva Morcha National Pres Poonam Mahajan met Rajinikanth at his residence yesterday; meeting not political, says BJP sources pic.twitter.com/MDCIuDj3zV — ANI (@ANI_news) August 7, 2017


भाजपा के सूत्रों का कहना है कि यह मीटिंग राजनीति नहीं बल्कि एक सामान्य मुलाकात है। बता दें कि लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि रजनीकांत भाजपा से जुड़ सकते हैं। गौरतलब है कि  तमिलनाडु में राजनीतिक उठा-पठक के बीच भारतीय जनता पार्टी साउथ में भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के जरिए प्रदेश में पैठ मजबूत करना चाहती है। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रजनीकांत खुद की राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं, जिसमें उन्हें भाजपा का साथ मिल सकता है। पार्टी को लेकर संघ के एस गुरुमूर्ति ने रजनीकांत से बात भी की थी। सूत्रों की माने तो गुरुमूर्ति ने रजनीकांत से नई पार्टी शुरू करने को कहा था।

बता दें कि इससे पहले भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रजनीकांत कार्ड खेलने की कोशिश की थी। भाजपा चाहती थी कि रजानीकांत उसके टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन इसमें भाजपा कामयाब नहीं हो सकी। गौरतलब है कि भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें