फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने दी राहुल गांधी को चुनौती, सीएए पर 10 लाइनें बोलकर दिखाएं

Fri, 17 Jan 2020 06:38 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP Working President JP Nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सीएए पर 10 लाइन बोलने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को इसके बारे में बहुत कम जानकारी है और वह देश को गुमराह कर रहे हैं। वह बिना जानकारी के ही बात करते हैं। यह राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएए का विरोध करने वाले सभी लोग देश को कमजोर बना रहे हैं।

विज्ञापन

 


नड्डा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि संशोधित कानून अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्होंने वर्षों से पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत में शरण ली थी। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने वाले अनिवार्य रूप से देश को कमजोर कर रहे हैं।

नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे लोग सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने छह महीने में 70 साल से लंबित समस्याओं का समाधान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें