फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना विधायक के मंदिर दौरे के बाद शुद्धिकरण पर विवाद, BJP कार्यकर्ताओं ने छिड़क गोमूत्र

Mon, 16 Feb 2026 10:28 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर ।

सार

छत्रपति संभाजीनगर में महाशिवरात्रि पर पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार के मंदिर दर्शन के बाद मंदिर शुद्धीकरण पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है।  संजय निरुपम ने अब्दुल सत्तार के मंदिर जाने पर किए जा रहे विरोध को गलत बताया है। 
 
विज्ञापन
शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार - फोटो : X/@AbdulSattar_99
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड में एक मंदिर में शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार के दर्शन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के गोमूत्र छिड़ककर शुद्धिकरण किए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सत्तार महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र सिल्लोड के रहीमाबाद स्थित नागेश्वर शिव मंदिर में गए थे।

विज्ञापन


उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा और अन्य संगठनों ने विरोध जताया। इसके बाद मंदिर परिसर में गोमूत्र छिड़कने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया। सिल्लोड भाजपा इकाई के अध्यक्ष मनोज मोरेलु ने आरोप लगाया कि सत्तार के मंदिर आने से उसकी पवित्रता प्रभावित हुई, इसलिए शुद्धिकरण किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के ये है आरोप
मनोज मोरेलु ने आरोप लगाया कि सत्तार गाय का मांस खाते हैं और उन्होंने यहां आकर मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाया है, इसीलिए हमने उसे शुद्ध करने के लिए गोमूत्र का छिड़काव किया। वह मुसलमानों और हिंदुओं दोनों को बेवकूफ बनाते हैं। वह हाल ही में हज के लिए गए थे और अब एक मंदिर पहुंच गए।
विज्ञापन



संजय निरुपम ने किया विरोध
इस मामले पर संजय निरुपम ने कहा कि शिव सबके हैं।शिव सर्वव्यापी हैं।शिव ही सत्य हैं। अगर विधायक अब्दुल सत्तार महाशिवरात्रि पर शिव का दर्शन करने एक शिव मंदिर में चले गए तो ना शिव अपवित्र हुए,ना शिव मंदिर। पवित्र सत्तार हो गए। विरोध व्यर्थ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Defence: एयरो इंजन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- 'हमें पांच साल में वो करना है, जो दूसरे देश 20 साल में करते हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें