फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी गांव : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुणाचल में प्रदर्शन किया, जिनपिंग का पुतला फूंका

Sun, 24 Jan 2021 04:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ईटानगर
विज्ञापन
पुतला जलाकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के अपर सुवर्णश्री जिले में चीन द्वारा एक गांव के निर्माण के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता टेची नेचा ने कहा कि चीन अकसर अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताता है और राज्य में इस तरह की घुसपैठ करता है।

नेचा ने संवाददाताओं से कहा कि चीन की इन हरकतों की हम कड़ी निंदा करते हैं और बीजिंग को कड़ा संदेश देना चाहते हैं कि हम भारतीय हैं और भारतीय रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र (जहां चीन ने कथित तौर पर निर्माण किया है) पर चीन ने कांग्रेस के शासन काल में 1959 में कब्जा किया था और पार्टी इसकी रक्षा करने या राज्य के सीमावर्ती इलाकों का विकास करने में विफल रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार मैकमोहन रेखा के पास 2000 किलोमीटर लंबे अरुणाचल फ्रंटियर राजमार्ग का निर्माण करा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें