फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक पुलिकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Mon, 16 Jul 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खड़गपुर में चौरिंगी क्रॉसिग पर ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे पुलिसकर्मियों से मार-पीट की। बता दें कि यह भाजपा कार्यकर्ता भारी ट्रैफिक की वजह से सोमवार को मिदनापुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल नहीं पाए। इसी बात को लेकर पार्टी कार्यकर्ता रोष में थे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता ट्रैफिल व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों से मार-पीट कर रहे हैं। वीडियो में एक कार्यकर्ता पुलिसकर्मी पर साइकिल फेंकता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही कुछ आक्रोषित कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

देखें वीडियो :
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर मिदनापुर में किसान रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने राज्य की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें