फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat By-Polls: अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के लिए अच्छी खबर, पंचायत उपचुनाव में दर्ज की बड़ी जीत

Thu, 09 Nov 2023 03:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के सचिव तारू तालो ने कहा कि 23 जिलों में रिक्त हुईं कुल 54 जीपीएम सीटों और दो जेडपीएम सीटों पर हुए उपचुनाव में अधिकांश उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। सिर्फ एक जेडपीएम और पांच जीपीएम के लिए चुनाव हुए। 
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए अच्छी खबर है। हाल में हुए पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। बुधवार को घोषित किए गए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा ने 39 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों और दो जिला परिषद सदस्य सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, विपक्षी कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं, जबकि एनपीपी ने एक सीट पर और नौ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के सचिव तारू तालो ने कहा कि राज्य के 23 जिलों में रिक्त हुईं कुल 54 जीपीएम सीटों और दो जेडपीएम सीटों पर हुए उपचुनाव में अधिकांश उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।  सिर्फ एक जेडपीएम और पांच जीपीएम के लिए चुनाव हुए। उन्होंने कहा कि ये सीटें प्रतिनिधियों की मृत्यु और उनके इस्तीफे के कारण खाली हुई थीं।

अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिला परिषदें हैं जिनमें 242 निर्वाचन क्षेत्र हैं और 2,115 ग्राम पंचायतों में 8,145 सीटें हैं। अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या 13.84 लाख है। राज्य में पिछला पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें