फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर बनवाने पर ही लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा: सुब्रमण्यम स्वामी

Sun, 13 Jan 2019 09:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
विज्ञापन

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव भाजपा तभी जीतेगी जब राम मंदिर का निर्माण करेगी। इस कदम से भाजपा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को महज पांच सीटों पर ही रोक सकती है। मंदिर निर्माण के लिए स्वामी ने सरकार को जमीन का मुआवजा देने का फैसला करने की सलाह दी। भाजपा सांसद ने रविवार को कहा कि संविधान के मुताबिक सरकार सर्वोपरि है। 

विज्ञापन


वह विवादित स्थल से जुड़ी जमीन के मालिकों को भूमि अधिग्रहित कर मुआवजा दे सकती है। सरकार को चाहिए कि वह सुप्रीम कोर्ट से कहे कि वह इससे जुड़े जमीन विवाद का मामला चाहे दस साल में निपटाए या बीस साल में। सुप्रीम कोर्ट जब अपने फैसले के जरिये जमीन का मालिक तय कर देगी तो सरकार संबंधित व्यक्ति को मुआवजा दे देगी। 

गौरतलब है कि इसी मुद्दे पर विहिप को भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी रास नहीं आई है। इनका कांग्रेस पर राम मंदिर की राह में रोड़े अटकाने के आरोप पर विहिप ने कहा था कि यह तो सबको पता है कि कांग्रेस रोड़े अटका रही है। मगर सवाल यह है कि रोड़े को झाड़ू से कौन साफ करेगा और राम लला कब तक टेंट में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें