फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद-370 पर देशव्यापी अभियान चलाएगी भाजपा, बताएगी क्यों जरूरी था कदम

सार

  • 2000 प्रमुख हस्तियों को बताएगी इस अनुच्छेद को हटाने का कारण
  • अभियान के जरिए दुष्प्रचार की भी काट निकालना चाहती है भाजपा
  • 370 को आम आदमी की नजर में भावनात्मक बनाए रखना चाहती है
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने के कदम पर भारतीय जनता पार्टी ने एक देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में भाजपा सभी को यह बताएगी कि आखिर सरकार को यह कदम उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी है? इस अभियान के तहत पार्टी ने देश के कम से कम 2000 प्रमुख व्यक्तियों से मिलकर उन्हें इस कदम को उठाने का कारण बताने का निर्णय लिया है। इन प्रमुख व्यक्तियों का चयन फिल्म, खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों में से किया जाएगा।

विज्ञापन


एक भाजपा नेता के मुताबिक, पार्टी ने इस मुद्दे पर ‘जन जागरण अभियान’ चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी पूरे देश में राज्य व जिला स्तर पर इंडोर बैठकों का आयोजन करेगी। दरअसल पार्टी की नजर अगले कुछ महीनों में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिकी है। पाट्री अधिकतम राजनीतिक लाभ लेने के लिए अनुच्छेद-370 के मुद्दे को आम आदमी की नजर में भावनात्मक बनाए रखना चाहती है। 

पार्टी का मानना है कि इस निर्णय को बड़े पैमाने पर जनसमर्थन हासिल है और उसकी कोशिश इस जन समर्थन को अपने लिए वोट के तौर पर बदलने की रहेगी। साथ ही इस कवायद के जरिए पार्टी अनुच्छेद-370 के मुद्दे पर विपक्षी दलों की तरफ से किए जा रहे दुष्प्रचार की भी काट निकालना चाहती है।
विज्ञापन


बनाई गई है विशेष समिति

इस अभियान को चलाने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता मे ंएक कमेटी भी बनाई गई है। इस कमेटी में पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष, उपाध्यक्ष बैैजयंत पांडा, राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों में से धमेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रहलाद जोशी और जितेंद्र सिंह तथा पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, लद्दाख के युवा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल व कर्नाटक के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल हैं। इस कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को आयोजित हो चुकी है।

इस तरह से चलेगा अभियान

पार्टी देश के 370 विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय इंडोर बैठकों में 500 से 1000 लोगों की राय ली जाएगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर राजधानियों में 2000 लोगों की मौजूदगी वाली 35 इंडोर बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर कुछ जगह इन बैठकों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य शीर्ष भाजपा नेता भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें